|
ad728
ad728

Demo राहगीरों ने जब यह खतरनाक दृश्य देखा तो बच्चे को ट्रैक्टर रोकने को कहा। बच्चे ने बिना घबराहट ट्रैक्टर रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया।

রিপোর্টারের নামঃ Deepak
  • আপডেট টাইম : 11-12-2025 ইং
  • 2909 বার পঠিত
Demo राहगीरों ने जब यह खतरनाक दृश्य देखा तो बच्चे को ट्रैक्टर रोकने को कहा। बच्चे ने बिना घबराहट ट्रैक्टर रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया।
ছবির ক্যাপশন: Na

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के आवास की ओर जाने वाले व्यस्त मुख्य मार्ग पर लगभग 10 साल का एक बच्चा ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिया—वह भी तब, जब वास्तविक चालक नशे में धुत होकर ट्रैक्टर पर ही गहरी नींद में पड़ा था।

गुरुवार शाम हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने इतना अधिक नशा किया हुआ था कि वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह से खो बैठा और बेहोश हो गया। चालक के साथ बैठे बच्चे ने पहले उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसने खुद ही स्टेयरिंग संभाल ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा सड़क पर काफी दूर तक ट्रैक्टर को सहजता से चलाता रहा।


राहगीरों ने जब यह खतरनाक दृश्य देखा तो बच्चे को ट्रैक्टर रोकने को कहा। बच्चे ने बिना घबराहट ट्रैक्टर रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह और भी चिंताजनक है कि पुलिस अधीक्षक के निवास की ओर जाने वाले इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर यह सब होता रहा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी की नजर नहीं पड़ी। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

ad728

নিউজটি শেয়ার করুন

এ জাতীয় আরো খবর..
ad728
ad728
ফেসবুকে আমরা...
নামাজের সময়সূচী
জাতীয় সঙ্গীত
©Copyright NaariDunia
Technical Helps By Codingbd